रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि।
मिर्जापुर। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र के क्षेत्र अंतर्गत बूढ़ेनाथ रात्रि शाखा में आगामी श्री गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभाग मार्ग प्रमुख श्री शिवनारायण जी तथा जिला प्रचार प्रमुख श्री अनिल मिश्र जी ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान गुरु दक्षिणा कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक व्यवस्थाओं, विभिन्न दायित्वों के निर्धारण तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में शाखा के सभी स्वयंसेवक उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण भाव के साथ उपस्थित रहे। सभी ने आगामी गुरु दक्षिणा कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।