रिपोर्ट: विजय नागपाल ।
मथुरा। अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसियेशन की ओर से 22वां स्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन 7 दिसंबर को श्रीकृष्णा गार्डन, सौ फुटा रोड, कालिन्दी विहार, आगरा में होगा।
अखिल भारतीय स्वर्णकार जनजागृति एसोसिएशन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसोसियेशन की ओर से सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले जोड़ों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक स्वजातीय परिवार अपने नजदीकी जोड़ा प्रभारी अथवा एसोसियेशन के पदाधिकारियों से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
एसोसियेशन के मुख्य कार्यालय का पता 6/265, रामबाबू की जीन, पथवारी, बेलनगंज, आगरा है। मथुरा में जोड़ा प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा पलसों वालों से सम्पर्क कर सकते हैं।

