रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख (सीतापुर)। शरद पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि दधीचि की तपोभूमि मिश्रिख में श्रद्धालुओं ने दधीच कुंड की परिक्रमा कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। वहीं, रामलीला न्यास समिति मिश्रिख के तत्वावधान में एक से पांच नवंबर तक आयोजित होने वाली रामलीला के लिए मेला मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया गया। इस दौरान न्यास समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि भास्कर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, कमलाकांत मिश्रा, मुनेन्द्र अवस्थी, राम केकर पांडेय और रामगोपाल अवस्थी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद रहे। क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता, उपजिलाधिकारी दीपक गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था का जायजा लिया। कस्बा इंचार्ज गुड्डू जोशी, दरोगा सरदार, उमेश रजक, सुरेंद्र सिंह, संतोष पांडेय और शिवशंकर सहित अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
पुलिस ने आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बरती, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।


