•डीएम ने अधिकारियों को दी चेतावनी, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील बस्ती सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनी गईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और गंभीरता न बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को थानों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की 20, पुलिस की 15, पूर्ति विभाग की 15, विकास विभाग की 10 तथा अन्य विभागों से संबंधित 28 शिकायतें शामिल रहीं।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीएचओ अरुण त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम खंड शुभम पाण्डेय, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, पूर्ति निरीक्षक सदर अतीन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


