•प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण मरीजों को मिल रहा निःशुल्क परामर्श और दवाओं का लाभ।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। प्रचंड गर्मी, कड़ाके की सर्दी और बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जिले के अरहेरा, गणेशरा और महोली रोड स्थित जनकपुरी में एक साथ स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविरों में ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।


अरहेरा में राजवीर गुर्जर के निवास पर आयोजित शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पुलकित, डॉ. हनुमान और डॉ. अपूर्व ने वायरल बुखार, नेत्र रोग और हड्डी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की। गणेशरा में धर्मेंद्र के निवास पर डॉ. दीवांशी, डॉ. रीचा और डॉ. प्रियंका ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए निःशुल्क परामर्श दिया। वहीं जनकपुरी में डॉ. नीतू पांडे, डॉ. कुशाग्र, डॉ. लिपाशी और डॉ. सचिन सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।
शिविरों के सफल संचालन में मार्केटिंग मैनेजर आमीन खान, हरेन्द्र कुंतल, कैंप इंचार्ज दीपक कंसल, पीआरओ पिंटू, लोकेश और नासिर खान का विशेष सहयोग रहा।
150 से अधिक गांवों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवा
केएम हॉस्पिटल के चेयरमैन किशन चौधरी ने बताया कि पिछले सवा महीने से मथुरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक 150 से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण इन शिविरों से लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह जनसेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
समय पर कराएं बीमारी का इलाज : किशन चौधरी
चेयरमैन किशन चौधरी ने ब्रजवासियों से अपील की कि बीमारी छोटी हो या बड़ी, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें और समय पर उपचार कराएं। उन्होंने कहा कि जब चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंचकर निःशुल्क परामर्श दे रही है तो ग्रामीण इसका लाभ उठाएं। गंभीर बीमारी की स्थिति में अस्पताल पहुंचकर निःशुल्क ओपीडी और न्यूनतम दरों पर जांच सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।


