रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर::उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को कर्मचारियों ने अपने 10 सूत्री मांग पत्र को मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला क्षय रोग अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नोडल आईसीटीसी एसटीआई को सौंपा और कहा कि जब तक मांगे नहीं पूरी होगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। आज से कर्मचारी अपने काली पट्टी भी बांध कर काम कर रहे हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि हमारी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो 16 अक्टूबर 2026 से लखनऊ की इको गार्डन पार्क में भूख हड़ताल एवं प्रदेश में एचआईवी एड्स से संबंधित समस्त सेवाएं स्थगित कर दी जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन को होगी।
इस मौके पर सिद्धेश्वर पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष, अमित मिश्रा जिलाध्यक्ष, आशीष कुमार जिला मंत्री, वसीम अकरम कोषाध्यक्ष, शीला यादव उपाध्यक्ष, आशुतोष तिवारी उपाध्यक्ष, अंकित पांडे, दुर्गेश मिश्रा, रूपम सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, राजमणि मिश्रा , किरण अग्रहरि, जयप्रकाश सिंह, रकीबुल्लाह, सलीम सिद्दीकी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


