केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को महावीर बिस्किट प्राइवेट लिमिटेड, इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय की संयुक्त टीम ने भाग लिया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि शिविर में करीब 150 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया और जरूरत के अनुसार दवाएं भी वितरित की गईं।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


