मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर। विंध्य क्षेत्र के गौरव एवं मीरजापुर नगर के विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर उनके जनसेवा के कार्यों, विंध्यधाम के विकास में योगदान तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए गए प्रयासों की सराहना की गई।
शुभकामना संदेश में उन्हें लोकप्रिय, जनप्रिय, मनप्रिय और प्रकृति-प्रेमी व्यक्तित्व बताते हुए कहा गया कि उनके अथक प्रयासों और सहयोग से मीरजापुर जनपद तथा विंध्यधाम के विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के साथ ही प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी सराहनीय कार्य किए हैं।
संदेश में मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा और आशीर्वाद विधायक रत्नाकर मिश्र पर सदैव बना रहे। साथ ही कामना की गई कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मीरजापुर जनपद और विंध्यधाम का विकास निरंतर आगे बढ़ता रहे तथा जनसेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयां मिलें।


