रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। मुख्य कोषाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शासनादेश दिनांक 13 मई 2015 के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के समस्त पेंशनरों को अपना डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र आन लाइन करने के लिए आधिकारिक वेबवाइट https://jeevan pramaan.gov.in की व्यवस्था की गयी है।
उपरोक्त के क्रम में कोषागार मीरजापुर के समस्त सम्मानित पेंशनरों को सूचित किया जाता है, कि वे अपना डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र आनलाइन स्वयं अपने मोबाइल के गुगल प्लेस्टोर से आधार फेस आर.डी. एवं जीवन प्रमाण ऐप को डाउनलोड कर आधार से अधिकृत कर प्रमाण पत्र अपलोड किया जा सकता है, साथ ही अपने किसी नजदीकी जन सुविधा केन्द्र / डाकघर आदि के माध्यम से डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र कोषागार मीरजापुर को प्रेषित किया जा सकता है। इसके बावजूद यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो कोषागार में उपलब्ध पेंशनर हेल्प डेस्क से मदद ली जा सकती है।


