•जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मीरजापुर एवं प्रयागराज का भ्रमण कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय, लोक भवन लखनऊ से जारी पत्र संख्या 124/पीएससीएम/2026 दिनांक 14 अक्टूबर 2026 के अनुसार मुख्यमंत्री 15 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को मीरजापुर और प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे|
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10:20 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन वाराणसी से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान, 10:40 बजे हेलीपैड मोतिया झील, विंध्याचल, मीरजापुर आगमन। 10:45 बजे मोतिया झील से कार द्वारा प्रस्थान, 10:50 बजे माँ विंध्यवासिनी मंदिर, विंध्याचल, मीरजापुर आगमन।
10:50 से 11:00 बजे तक आरक्षित – दर्शन एवं पूजन। 11:00 से 11:30 बजे तक मंदिर के पीछे माँ गंगा के घाटों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण। 11:30 बजे मंदिर से कार द्वारा प्रस्थान, 11:35 बजे जनसभा स्थल एनएच-35, काली खोह मंदिर मोड़, विंध्याचल आगमन। 11:35 से 12:35 बजे तक शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा।
12:35 बजे जनसभा स्थल से प्रस्थान, 12:50 बजे हेलीपैड मोतिया झील, विंध्याचल, मीरजापुर आगमन और 12:55 बजे प्रयागराज के लिए प्रस्थान।


