रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर::श्री शिव शक्ति हनुमान मन्दिर के प्रांगण, ग्राम बधमरा में आयोजित भव्य श्री रामकथा के तीसरे दिन कथा व्यास सौरभ कृष्ण शास्त्री जी महाराज अयोध्या धाम ने अपने ओजस्वी वचनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथा के प्रारंभ में व्यास जी ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के बाद की बाल लीलाओं का बहुत ही सुंदर और सजीव वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार प्रभु की बाल-मधुर लीलाओं से अवधपुरी आनंद में सराबोर थी।
इसके पश्चात, कथा के दौरान महाराज श्री ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का चरित्र हमें धर्म, भक्ति और समर्पण का मार्ग दिखाता है। रामकथा सुनने से मनुष्य के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और हृदय में शांति व भक्ति का संचार होता है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कथा का रसपान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अंत में समस्त ग्रामवासियों एवं आयोजकों द्वारा सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।


