Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम में कारीडोर निर्माण से श्रद्धालुओं को दर्शन में मिली है बड़ी सुविधा-अब सुगमता से हो रहे है दर्शन -योगी आदित्यनाथ

    मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम में कारीडोर निर्माण से श्रद्धालुओं को दर्शन में मिली है बड़ी सुविधा-अब सुगमता से हो रहे है दर्शन -योगी आदित्यनाथ

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 16, 2026

    मा0 मुख्यमंत्री ने विन्ध्याचल पहुंचकर किया मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

    मा0 मुख्यमंत्री ने विन्ध्याचल के गंगा नदी पर निर्माणाधीन घाट का भी किया निरीक्षण-कारीडोर से धार्मिक पर्यटन को मिला बढ़ावा

    विन्ध्याचल मण्डल में आज दो मेडिकल कालेज व दो राज्य विश्वविद्यालय हो रहे संचालित-साढ़े नौ वर्षो में साढ़े नौ युवाओं को मिली सरकारी नौकरी -मा0 मुख्यमंत्री

    15 लाख शिक्षकों को 05 लाख रूपये का दिया गया स्वास्थ्य कवर-दो करोड़ युवाओं को देंगे टेबलेट अब 62 लाख युवाओं को किया गया वितरण-मा0 मुख्यमंत्री जी जनसभा को भी किया सम्बोधित

    उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है आगे -नन्द गोपाल गुप्ता ‘‘नन्दी’’

    प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की दी नई दिशा-नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सरकार की बड़ी उपलब्धी -आशीष पटेल
    मनोज अग्रहरि
    मीरजापुर 15 अक्टूबर 2026- प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुंचकर मां विन्ध्यवासिनी देवी का विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन किया। मा0 मुख्यमंत्री ने मां के चरणों में मांथा टेककर प्रदेश की सुख समृद्धि, शान्ति और खुशहाली की कामना की। मा0 मुख्यमंत्री जी को मा0 विधायक नगर/तीर्थ पुरोहित श्री रत्नाकर मिश्र ने दर्शन पूजन कराया। मा0 मुख्यमंत्री ने आज लगभग 10ः40 बजे मोतिया झील स्थित हेलीपैड पर पहुंचे जहां से विन्ध्याचल मन्दिर जाकर दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के पश्चात मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा गंगा घाट स्थित विन्ध्याचल के पक्का घाट पहुंचकर गंगा नदी पर निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया तथा प्रगति के बारे में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो।
    तत्पश्चात मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी विन्ध्याचल के कालीखोह मोड़ पर आयोजित जनसभा को भी सम्बोधित किया। उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के द्वारा विन्ध्याचल मन्दिर कारीडोर, अयोध्या मन्दिर, काशी विश्वनाथ मन्दिर सहित धार्मिक व पर्यटन स्थलों का सर्वांर्गीण विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास एवं श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। धार्मिक स्थलों का विकास होने से उत्तर प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिला है वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा होते है। मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम, कारीडोर इसी दिशा में किए गए कार्यो का एक जीवन्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुविधाएं विकसित की जा रही है। इसी क्रम में विन्ध्याचल मण्डल में दो मेडिकल कालेज एवं दो राज्य विश्वविद्यालयों का संचालन भी प्रारम्भ हो चुका है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय विद्यार्थियों/युवाओं को अपने जनपद और आस पास के क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि जपनद भदोही में काशी नरेश विश्वविद्यालय एवं जनपद मीरजापुर में मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय तथा मीरजापुर तथा सोनभद्र जैसे क्षेत्रों में चिकित्सा, शिक्षा की सुविधाएं विकसित हुई है इससे विद्यार्थियों को लाभ मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को गति मिली है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनने के बाद साढ़े नौ वर्षो में साढ़े नौ लाख नौजवनों व स्नातकों को सरकारी नौकरी दी गई है। सुरक्षा बेहतरीन वातावरण बनाया गया है जिससे 65 लाख लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरियां मिली है। उन्होंने कहा कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक रोजगार विकसित किए गए है। आस्था भी आर्थिकी का कारण बन सकती है। प्रयागराज का महाकुम्भ, मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम और काशी विश्वनाथ धाम इसके उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में वर्ष 2017 के पहले स्थिति ऐसी थी कि रामलला के दर्शन के लिए सकरे मार्गो से गुजरना पड़ता था और रामलला टाट के नीचे रहने के लिए मजबूर थे, स्वतंत्र भारत हम सबकों ललकारता था कि क्या यहीं स्वाधीनता है कि हमार प्रभु टाट के नीचे रहे। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भगवान राम के भव्य मन्दिर का निर्माण हो गया है।
    मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अनेक योजनाएं युवाओं के लिए चल रही है। दो करोड़ युवाओं को टेबलेट देने की योजना है जिसमें 62 लाख युवाओं को टेबलेट दिए जा चुके है। उन्होंने कहा स्नातक युवाओं को टेबलेट उपलब्ध कराकर डिजिटल अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर प्रारम्भ किए गए है और वे पूर्णतया निशुल्क है और भौतिक तथा वर्चुअल और दोनो माध्यम से इसका लाभ ले सकते है। नीट, आई0आई0टी0, जे0ई0ई0, यू0पी0एस0सी0, लोक सेवा आयोग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सरकार युवाओं के साथ खड़ा है। सरकार युवाओं की प्रतिभा और सामथ्र्य पर विश्वास करती है तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रही है।
    मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के पहले शिक्षकों का न सम्मान था, न सुरक्षा और न स्वास्थ्य की सुविधा थी, अब प्रदेश सरकार बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के स्वावित्त पोषित संस्थानों सहित 15 लाख शिक्षकों को उनके परिवार सहित प्रतिवर्ष 05 लाख रूपये का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया गया है। शिक्षकों सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दी गई है, किसी घटना या दुर्घटना की स्थिति में 40 लाख रूपये लेकर डेढ़ करोड़ रूपये तक सामाजिक सुरक्षा की सुविधा उपलब्ध होंगी। हमारी सरकार शिक्षकों को सम्मान सुरक्षा और सुविधाएं देती है तथा शिक्षण संस्थानों को कायाकल्प से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सामने पहचान का संकट खढ़ा था परन्तु आज ऐसी समस्याएं नही है। मन्दिरों में सुविधाओं, बिजली, भय मुक्त वातावरण दिया गया है सरकार जनता के साथ और जनता के द्वार पर खड़ी है सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत हर ब्लाक में शिविर लगाए गए और लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने का कार्य हुआ है।
    कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेष प्रोत्साहन विभागनन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्ग दर्शन और मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की पहचान परसेप्शन दोनों बदले है। प्रदेश में आज सुशासन, मजबूत कानून व्यवस्था, औद्योगिक विकास और एक जनपद एक उत्पाद उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी है। आज बुंदेलखण्ड से पश्चिमाचल और अवध से पूर्वांचल तक हर जनपद और गांव विकास की नई कहानी लिख रहा है। उत्तर प्रदेश अब सांस्कृतिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
    मा0 कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले उ0प्र0 आशीष पटेल ने जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास की नई दिशा दी है। युवाओं के लिए लगातार भर्ती एवं परीक्षाओं के परिणाम हो घोषित हो रहे है और युवाओं को नौकरियां मिल रही है। उन्होंने पुलिस एवं होमगार्ड भर्ती का उल्लेख करते हुए कहा कि भर्ती प्रकिया में पारदर्शिता सरकार की बड़ी उपलब्धि है योगी सरकार में कानून व्यवस्था में सुधार कर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की है। कार्यक्रम का समापन क्षेत्रीय महामंत्री काषी क्षेत्र विद्याधर तिवारी ने मा0 मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
    कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव गौड़, उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, क्षेत्रीय महामंत्री काषी क्षेत्र विद्याधर तिवारी, जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज, मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, मा0 विधायक चुनार अनुराग सिंह, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, मा0 विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, मा0 विधायक छानबे रिंकी कोल, मा0 विधायक राबटसगंज भूपेश चैबे, मा0 विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राम कुमार विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा के अलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें। मन्दिर दर्शन व घाटों के निरीक्षण के समय अपर महानिदेशक नवीन अरोड़ा, मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, उप पुलिस महानिरीक्षक पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।२

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleनगर आयुक्त ने सीडब्ल्यूआर का किया निरीक्षण, जलापूर्ति व्यवस्था का लिया जायजा।
    Next Article नहरों की सफाई पर खर्च होंगे 5.20 करोड़, 15 नवंबर तक लक्ष्य
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    निर्माण कार्यों में देरी और गुणवत्ता की कमी बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम

    October 16, 2026

    शारदीय नवरात्रि की पंचमी को वटवासनी गालापुर महाकाली मंदिर परिसर सवा दो लाख दीपों से जगमगाया।

    October 16, 2026

    सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिला सम्मान।

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    बस्ती

    भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की दिवंगत माताजी को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दी श्रद्धांजलि।

    By P.K. RastogiOctober 16, 20262

    बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की…

    गवर्निंग काउंसिल दुर्गा कुमारी की जीत पर अधिवक्ताओं में प्रसन्नता।

    October 16, 2026

    निर्माण कार्यों में देरी और गुणवत्ता की कमी बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम

    October 16, 2026

    युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज।

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की दिवंगत माताजी को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दी श्रद्धांजलि।

    October 16, 2026

    गवर्निंग काउंसिल दुर्गा कुमारी की जीत पर अधिवक्ताओं में प्रसन्नता।

    October 16, 2026

    निर्माण कार्यों में देरी और गुणवत्ता की कमी बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम

    October 16, 2026

    युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज।

    October 16, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026161

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026105

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202683
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.