•चुनार पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा।
मनोज अग्रहरि।
मीरजापुर। चुनार पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, चार सितंबर 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में नामजद युवक के खिलाफ चुनार थाने में तहरीर दी थी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने संबंधित अधिकारियों को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में 15 अक्टूबर को उपनिरीक्षक सदानंद सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सोनउरगंज निवासी सूरज कुमार उर्फ गब्बर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।


