मथुरा। प्रमुख समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्हें बधाई देने वाले सभी इष्ट-मित्रों, शुभचिंतकों और शहरवासियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है।
अनिल अग्रवाल जी ने कहा कि आप सभी द्वारा दिया गया अपार स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं मेरे लिए अनमोल धरोहर है। यही प्रेम और विश्वास मुझे निरंतर जनसेवा और समाज कल्याण के कार्यों के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।
प्रमुख समाजसेवी अनिल अग्रवाल लंबे समय से मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए वे हमेशा सबसे आगे रहते हैं। चाहे वह गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग हो, असहाय लोगों को राशन वितरण हो, धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना हो या किसी भी सामाजिक कार्य में अपना योगदान देना हो, अनिल जी हमेशा तत्पर रहते हैं।
उनकी सरल, सौम्य और मिलनसार छवि के कारण वे युवाओं में भी काफी लोकप्रिय हैं।
अनिल जी ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी पर उनकी कृपा सदैव बनी रहे। हम सब मिलकर इसी तरह समाज की उन्नति, भाईचारे और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहें।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें फोन, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से मिलकर जन्मदिन की बधाई दी।


