मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती 2026 के पावन अवसर पर आयोजित भव्य श्री अग्रसेन मेला के अंतर्गत श्री अग्रवाल सभा (रजिस्टर्ड), मथुरा द्वारा आयोजित वरिष्ठजन सम्मान समारोह में प्रमुख समाजसेवी अनिल अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
समाज सेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान, सक्रिय भागीदारी और समाज को एकजुट करने के प्रयासों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में समाज के गणमान्य लोगों ने अनिल अग्रवाल जी के सेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि अनिल अग्रवाल जैसे समाजसेवी ही समाज की असली ताकत हैं, जो महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों – सेवा, सहयोग और एकता – को आगे बढ़ा रहे हैं।
समारोह में अग्रवाल समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।


