बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ग्राम तेलियाजोत स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र प्रभार मंत्री अजीत पाल, हरियाणा सरकार के मंत्री गौरव गौतम, विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र सिंह चौहान व अविनाश सिंह चौहान, विधायक अभिजीत सिंह सांगा और सुरेश तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा असम के सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, विधायक डिप्लू रंजन शर्मा, उत्तर प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी अनंत ओझा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष बरेली प्रशांत पटेल, उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह समेत विभिन्न राज्यों से आए भाजपा नेताओं और गणमान्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


