•दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 बजे तक होंगे जपुजी साहिब, चौपई साहिब और सुखमनी साहिब के पाठ
मथुरा। राधानगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में शनिवार, 17 अक्टूबर को गुरुबाणी जप-तप एवं चौपहरा साहिब समागम का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक समागम में जपुजी साहिब, चौपई साहिब एवं सुखमनी साहिब के पाठ किए जाएंगे।
समस्त नानक नाम लेवा गुरु प्यारी साध-संगत से अपील की गई है कि वे दोपहर 2 बजे गुरुद्वारा साहिब, राधानगर में पहुंचकर समागम में शामिल हों। कार्यक्रम का शुभारंभ अरदास के साथ होगा। इसके बाद गुरुबाणी के पावन पाठ किए जाएंगे। समागम की समाप्ति शाम 5:45 बजे होगी, जिसके उपरांत यथायोग्य प्रसाद वितरित किया जाएगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं समस्त स्त्री साध-संगत, राधानगर, मथुरा ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरुबाणी का श्रवण करने और गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की विनम्र अपील की है।
निवेदक: समस्त राधानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री साध-संगत, मथुरा।


