Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 20वीं बैठक संपन्न।

    बांके बिहारी मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 20वीं बैठक संपन्न।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 17, 2026

    •भोग-प्रसाद की व्यवस्था, मंदिर परिसर की सफाई, विद्युत सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता समेत 16 एजेंडों पर हुई चर्चा

    मथुरा। ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृंदावन की 20वीं बैठक लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन, वृंदावन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने की। इसमें मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भोग-प्रसाद की गुणवत्ता और सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

    बैठक में मंदिर में भोग-प्रसाद तैयार करने के लिए हलवाइयों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी करने तथा उनके मानदेय निर्धारण की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मंदिर के आसपास की गलियों में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और नालियों पर लगे क्षतिग्रस्त पत्थरों एवं आरसीसी ढक्कनों को बदलने का विषय भी एजेंडे में शामिल रहा।

    मंदिर एवं उसके आसपास विद्युत वितरण विभाग द्वारा सघन निरीक्षण कर असुरक्षित बिजली के तारों को दुरुस्त कराने पर विचार किया गया। वहीं, मंदिर में केंद्रीय वातानुकूलन व्यवस्था स्थापित करने के संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा मंडल की 22 सितंबर 2026 की रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई।

    मंदिर की व्यवस्थाओं और संपत्तियों से जुड़े मुद्दों पर मंथन

    बैठक में स्वर्ण-रजत हिंडोला, रथ, पुष्पों की शेष शैया, रजत शेष सिंहासन, स्वर्ण एवं रजत नौका, हाथी सूंड सिंहासन, सूर्यप्रभा और चंद्रप्रभा सिंहासन सहित विभिन्न धार्मिक वस्तुओं के संबंध में गठित समिति की जांच आख्या की प्रगति की समीक्षा का विषय रखा गया।

    इसके अलावा, कमेटी के गठन से अब तक बैंकों द्वारा सीएसआर मद में कराए गए कार्यों की सूची एवं लागत सहित विवरण, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रस्तुत एमओयू तथा गोस्वामी सदस्यों के पूर्व में दिए गए आवेदन के शेष बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

    मंदिर की गोलक खोले जाने की प्रगति और सेवायतों को भुगतान के विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहे। मंदिर के नियुक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा सुझाए गए बिंदुओं पर चर्चा के साथ नगर निगम की क्रय उपसमिति में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के स्थान पर नए सदस्य को नामित करने के विषय पर भी विचार किया गया।

    भोग-प्रसाद की गुणवत्ता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर

    बैठक में राधेश्याम अग्रवाल (पेड़े वाले) की ओर से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के भोग-प्रसाद के लिए दूध, पनीर और खोया की धनराशि बढ़ाने संबंधी प्रार्थना पत्र पर विचार किया गया। मंदिर के आसपास दुकानों पर बिकने वाले पेड़े एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने का मुद्दा भी उठाया गया।

    इसके साथ ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर ठगी करने वाले लपकों पर अंकुश लगाने के संबंध में दैनिक जागरण समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पर विचार-विमर्श किया गया। मंदिर परिसर में तुलसी की मालाओं को पैरों से कुचले जाने से रोकने के लिए गोस्वामी सदस्यों से सुझाव लेने का विषय भी एजेंडे में शामिल रहा।

    ये रहे उपस्थित

    बैठक में अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार, सदस्य एवं सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुकेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश मथुरा विकास कुमार, सिविल जज मथुरा प्रत्यूष आनंद मिश्रा, जिलाधिकारी एवं सदस्य सचिव चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन ओजस्वी राज तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा की अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. स्मिता एस. कुमार उपस्थित रहीं।

    इसके अतिरिक्त राजभोग समूह से शैलेंद्र गोस्वामी एवं रजत गोस्वामी तथा शयनभोग समूह से हिमांशु गोस्वामी भी बैठक में शामिल हुए।

    बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, श्रद्धालुओं को सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराने तथा भोग-प्रसाद की गुणवत्ता एवं परिसर की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleराधानगर गुरुद्वारा साहिब में आज होगा गुरुबाणी जप-तप एवं चौपहरा साहिब समागम।
    Next Article नगर आयुक्त के निर्देश पर राधेश्याम कॉलोनी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    मथुरा में आज होगा संपूर्ण समाधान दिवस, जिलाधिकारी मांट तहसील में सुनेंगे जनसमस्याएं।

    October 17, 2026

    मधुबन सहित 12 गांवों में हुआ श्रीकृष्ण जन्मभूमि संकल्प रजत शिला पूजन।

    October 17, 2026

    श्रद्धा और भक्ति के सैलाब के बीच निकली मां वैष्णो देवी की 20वीं भव्य शोभायात्रा।

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चौपाल का हुआ आयोजन।

    By P.K. RastogiOctober 17, 20262

    रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन,…

    लहुरियादह में पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का जनसैलाब ने किया भव्य स्वागत।

    October 17, 2026

    नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने भटवा की पोखरी वार्ड में सीसी रोड का किया लोकार्पण।

    October 17, 2026

    विंध्य नर्सिंग होम का सराहनीय कार्य: नवरात्रि मेले में हजारों श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद वितरण।

    October 17, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चौपाल का हुआ आयोजन।

    October 17, 2026

    लहुरियादह में पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का जनसैलाब ने किया भव्य स्वागत।

    October 17, 2026

    नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने भटवा की पोखरी वार्ड में सीसी रोड का किया लोकार्पण।

    October 17, 2026

    विंध्य नर्सिंग होम का सराहनीय कार्य: नवरात्रि मेले में हजारों श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद वितरण।

    October 17, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026161

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026105

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202683
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.