मथुरा। संभव जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
वार्ड संख्या-12 स्थित राधेश्याम कॉलोनी में मार्ग निर्माण के दौरान 10 परिवारों द्वारा घरों के सामने अवैध रूप से सीढ़ियां एवं स्लैब बनाकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो रहा था।
शिकायत मिलते ही नगर आयुक्त ने प्रवर्तन दल को मौके पर भेजा। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आर.के. सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अवैध सीढ़ियों व स्लैब को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटवाया।
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है।


