रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर। आदर्श नगर पंचायत कछवां में नवरात्र, भरत मिलाप मेले और दुर्गा विसर्जन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पंडालों और आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने व्यापार मंडल और पूजा समितियों से चर्चा कर भीड़ प्रबंधन, प्रवेश-निकासी, पार्किंग, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, फायर सेफ्टी, बिजली और एम्बुलेंस व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिषासी अधिकारी नगर पंचायत कोे विशेष साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर जटाशंकर मिश्रा, थाना प्रभारी अमरजीत चैहान, व्यापार मंडल संरक्षक लक्ष्मीकांत गुप्ता, अध्यक्ष आनंद गुप्ता पूर्व चेयरमैन अजय कुमार उपाध्याय, अजय सेठ, अमरनाथ सिंह, शेखर उपाध्याय सभासद, राजन केसरी नामित सभासद राकेश उपाध्याय अभिषेक उर्फ सल्लू, अनित सिंह, सहित अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद उपस्थित रहें।


