– माता का आशीर्वाद लेकर राजू ठाकुर ने नई जिम्मेदारी की ओर बढ़ाए कदम।
– राजू ठाकुर की उपलब्धि पर झलकी खुशी, पत्रकारों ने पहनाई पगड़ी।
मथुरा। जनपद के प्रमुख समाजसेवी एवं पत्रकार राजू ठाकुर को इंडिया राइज टीवी की ओर से दिल्ली में स्पीकर एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि से मथुरा जनपद में उनके शुभचिंतकों, पत्रकारों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
राजू ठाकुर की नियुक्ति को लेकर लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
राजू ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर मथुरा जनपद के पत्रकारों और गांव के गणमान्य लोगों ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान किया।
इस दौरान लोगों ने कहा कि राजू ठाकुर लंबे समय से समाजसेवा और पत्रकारिता के माध्यम से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाए हुए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर नियुक्ति मिलने से उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उम्मीद जताई कि वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए समाज की आवाज को प्रमुखता से उठाएंगे।
इस खुशी के अवसर पर राजू ठाकुर ने अपनी माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने मातृ आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन में माता के सम्मान और संस्कारों के महत्व को दर्शाया। उनकी नियुक्ति पर शुभचिंतकों और समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


