•तेलियाजोत स्थित पैतृक आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, व्यक्त की संवेदनाएं।
बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बस्ती जिले के ग्राम तेलियाजोत स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने हरीश द्विवेदी की दिवंगत माताजी यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उनके आगमन के दौरान वहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला प्रभारी सत्येंद्र सिन्हा, विधायक हर्रैया अजय सिंह, दयाराम चौधरी, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेंद्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार मिश्र तिवारी, नीरज त्रिपाठी, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडेय राजू, सुशील सिंह, विशुद्धानंद तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, विनय यादव, मनोज सिंह, तारक जायसवाल, अनिल दुबे, पुष्करादित्य सिंह, गौरव तिवारी, राजकुमार शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्याम बिहारी गौड़, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद नन्हे, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, पूर्व विधायक रुधौली संजय जायसवाल तथा भाजपा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा डॉ. रोली सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह सहित उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत यशोदा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


