Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » एसआरएन अस्पताल के उन्नयन एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध सुधार के निर्देश।

    एसआरएन अस्पताल के उन्नयन एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मंडलायुक्त ने की समीक्षा बैठक, समयबद्ध सुधार के निर्देश।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiOctober 22, 2026

    •चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति तथा मरीजों के मार्गदर्शन पर जोर: शत-प्रतिशत उपस्थिति, रिसेप्शन पर 24×7 वॉलंटियर्स की तैनाती तथा कॉरिडोर में साइनेज लगाने के निर्देश।

    •ओपीडी एवं वार्डों की व्यवस्थाओं में सुधार: स्वच्छता, चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव, आवश्यक सामग्री की उपलब्धता तथा प्रकाश एवं वेंटिलेशन की व्यवस्था बेहतर करने पर जोर।

    •अस्पताल के रखरखाव एवं प्रशासनिक कार्यों में तेजी: मेंटेनेंस सेल के गठन, प्रोक्योरमेंट में विशेषज्ञ सहयोग तथा मेडिकल-लीगल रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन के निर्देश।

    •मरीजों को बाहर से दवा एवं जांच कराने के लिए भेजने पर नाराजगी: शिकायतों के प्रभावी निस्तारण तथा सभी संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश।

    प्रयागराज। पूर्व में एसआरएन अस्पताल के इमरजेंसी एवं अन्य वार्डों के निरीक्षण में सामने आई कमियों के दृष्टिगत मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने आज मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, उप प्राचार्य, एडी हेल्थ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस), एसआरएन अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधीक्षक (एएमएस) एवं वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अस्पताल के उन्नयन, चिकित्सा सेवाओं में सुधार तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

    मंडलायुक्त ने चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, पैरामेडिकल एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि ओपीडी एवं वार्डों में निर्धारित ड्यूटी के अनुसार सभी संबंधित कार्मिकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जीपीएस आधारित उपस्थिति के साथ भौतिक रजिस्टर भी अनिवार्य रूप से संधारित किया जाए। सभी चिकित्सक निर्धारित एप्रन में रहें तथा एप्रन सुरक्षित रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था की जाए।

    एसआरएन अस्पताल में प्रयागराज सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में मरीजों के आने के दृष्टिगत रिसेप्शन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। इसके तहत तीन शिफ्टों में 24×7 दो से तीन वॉलंटियर्स की तैनाती कर मरीजों एवं तीमारदारों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्य के लिए डॉ. जितेंद्र शुक्ला, एएमएस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एक सप्ताह में रिसेप्शन व्यवस्था सुधारने तथा सभी कॉरिडोर में स्पष्ट एवं रिफ्लेक्टिव हैंगिंग साइनेज लगवाने के निर्देश दिए गए। कॉरिडोर में पर्याप्त प्रकाश, वेंटिलेशन एवं पंखों की व्यवस्था के लिए प्राचार्य को एक माह की समय-सीमा दी गई है। दो कॉरिडोर में एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कराकर मंडलायुक्त को प्रदर्शन के रूप में दिखाया जाएगा।

    ओपीडी एवं वार्डों में पुरानी अथवा जंग लगी एग्जामिनेशन टेबल, खराब वॉशबेसिन एवं अन्य कमियों को दूर कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सुधारात्मक कार्यों की पूर्व एवं पश्चात की तस्वीरें दस दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएंगी। वार्डों में फोर्सेप्स का समुचित स्टेरिलाइजेशन, दवाओं का उचित पृथक्करण, इंजेक्शन एवं चिकित्सा उपकरणों का सुरक्षित रखरखाव तथा बेडशीट, गॉज एवं अन्य सामग्री की स्वच्छता सुनिश्चित करने को कहा गया।

    बैठक में इमरजेंसी एवं गायनिक वार्ड सहित कुछ विभागों में ग्लव्स, बेडशीट, मैकिनटॉश एवं अन्य आवश्यक सामग्री की कमी का मुद्दा उठाया गया। मंडलायुक्त ने आवश्यकतानुसार सामग्री उपलब्ध कराने के लिए महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा मेडिकल सप्लाई को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं भी इस संबंध में फॉलोअप करने की बात कही। इमरजेंसी एवं गायनिक वार्ड में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्टील बेसिन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

    चिकित्सकों ने प्रोक्योरमेंट, टेंडर एवं तकनीकी दस्तावेज तैयार करने में विशेषज्ञ मानव संसाधन की कमी से होने वाली देरी से अवगत कराया। इस पर मंडलायुक्त ने पीडब्ल्यूडी, मेला प्राधिकरण एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक विशेषज्ञ सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अपनी आवश्यकताओं एवं प्रस्तावित कार्यों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अस्पताल के आधारभूत ढांचे के नियमित रखरखाव एवं मरम्मत के लिए प्राचार्य को मेंटेनेंस सेल गठित करने तथा आवश्यक इंजीनियरिंग एवं तकनीकी कार्मिकों की आउटसोर्सिंग से व्यवस्था करने को कहा गया।

    अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड, विशेषकर मेडिकल-लीगल रिकॉर्ड, का डिजिटाइजेशन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, ताकि अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव एवं आवश्यकता पड़ने पर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

    पूर्व निरीक्षण के दौरान मरीजों द्वारा बाहर से दवाएं एवं जांच कराने के लिए भेजे जाने की शिकायतों पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा उपलब्ध संसाधनों एवं निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप आवश्यक दवाएं, जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

    बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने अवगत कराया कि अस्पताल के उन्नयन एवं व्यवस्थाओं में सुधार के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कई विभागाध्यक्ष अनुपस्थित रहे। मंडलायुक्त द्वारा अनुपस्थिति का कारण पूछे जाने पर प्रधानाचार्य कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके।

    मंडलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सुधारात्मक कार्यवाही पूर्ण करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में प्रभावी सुधार सुनिश्चित करते हुए मरीजों को सुगम, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleयोगी के गढ़ गोरखपुर में भाजपा को बड़ा झटका: 4 बार के MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का सपा प्रत्याशी को समर्थन।
    Next Article 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा महानगर ने तेज किया जनसंपर्क अभियान।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    योगी के गढ़ गोरखपुर में भाजपा को बड़ा झटका: 4 बार के MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का सपा प्रत्याशी को समर्थन।

    October 22, 2026

    खलीलाबाद में शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने नियुक्त किए बूथ प्रभारी।

    October 22, 2026

    रसायन विज्ञान को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करती पत्रिका ‘The Chemical Horizon’ का विमोचन।

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    के.एम. विश्वविद्यालय, मथुरा में एमबीबीएस एवं बी.वी.एससी. बैच 2026 का दीक्षारम्भ समारोह (इंडक्शन प्रोग्राम) संपन्न।

    By P.K. RastogiOctober 22, 20262

    •शिक्षा के साथ संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक : किशन चौधरी •वेटरिनरी के छात्र ‘डबल…

    नर्सिंग संवर्ग की मांगों को लेकर आंदोलन तेज: 21 से 2 घंटे कार्य बहिष्कार, 22 को स्वास्थ्य भवन लखनऊ का घेराव।

    October 22, 2026

    जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक।

    October 22, 2026

    15 वर्षों से रास्ता और नाली निर्माण की बाट जोह रहे ग्रामीण, बेटी की शादी से पहले बढ़ी चिंता।

    October 22, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    के.एम. विश्वविद्यालय, मथुरा में एमबीबीएस एवं बी.वी.एससी. बैच 2026 का दीक्षारम्भ समारोह (इंडक्शन प्रोग्राम) संपन्न।

    October 22, 2026

    नर्सिंग संवर्ग की मांगों को लेकर आंदोलन तेज: 21 से 2 घंटे कार्य बहिष्कार, 22 को स्वास्थ्य भवन लखनऊ का घेराव।

    October 22, 2026

    जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक।

    October 22, 2026

    15 वर्षों से रास्ता और नाली निर्माण की बाट जोह रहे ग्रामीण, बेटी की शादी से पहले बढ़ी चिंता।

    October 22, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026162

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026106

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202683
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.