रिपोर्ट: सौरभ पाठक।
इगलास (अलीगढ़)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के लिए आयोजित मतदान के दौरान डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु शिक्षक संघ, जनपद अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं जिला उपाध्यक्ष रोहन चौधरी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक योग्य मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग जिम्मेदारी एवं जागरूकता के साथ करना चाहिए। मतदान के माध्यम से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।
उन्होंने सभी योग्य मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।

