•हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज। भारतीय न्याय मंच, हाईकोर्ट कार्यकारिणी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से चैम्बर एलाटमेंट प्रक्रिया रोकने की मांग की है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष डा सी पी उपाध्याय और महासचिव संतोष कुमार मिश्रा को ज्ञापन देते हुए भारतीय न्याय मंच ने मांग की है कि निःशुल्क आवंटन की मांग पूरी होने के निर्णय तक चैंबर एलाटमेंट की प्रक्रिया स्थगित की जाए। भारतीय न्याय मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता कमल नारायण सिंह और महासचिव अधिवक्ता संजय कुमार राय ने कहा कि नवनिर्मित चैम्बर एलाटमेंट को निःशुल्क करने की मांग लगातार हो रही है, जिस पर आश्वासन मिलता रहा है, परंतु निर्णय होना अभी शेष है। ऐसे में यह प्रकरण मुख्य न्यायमूर्ति और चैम्बर एलाटमेंट कमेटी, इलाहाबाद के समक्ष विचाराधीन है तथा मुख्यमंत्री से भी हुई वार्ता के क्रम में निर्णय विचाराधीन है। ऐसे में चैम्बर एलाटमेंट कमेटी द्वारा 21 अक्टूबर को चैम्बर आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी गई तथा प्रत्येक चैम्बर के मुख्य आवंटी को 75000 रुपए की धनराशि जमा करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर नीयत गई है।
पूर्व उपाध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोशिएशन श्रीराम पांडेय के प्रस्ताव पर भारतीय न्याय मंच, उच्च न्यायालय कार्यकारिणी की बैठक आज हुई। जिसमें चैंबर एलाटमेंट प्रक्रिया शुरू होने का विरोध किया गया। जिसकी अध्यक्षता कमल नारायण सिंह तथा संचालन संजय कुमार राय ने किया।
बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष श्रीराम पाण्डेय, बी बी राय, कौशल कुमार ओझा, मनीष द्विवेदी, सुनील कुमार, गुफरान खान, अशोक कुमार सिंह, राकेश कुमार भारती, अजिताभ चौबे, पीयूष पाण्डेय, अंकित मिश्रा, विकास द्विवेदी, विकास मिश्रा, अनुराग यादव, अभिषेक पाण्डेय, आशुतोष पाठक, विनोद कुमार पाल समेत तमाम उपस्थित रहे।

