केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। एनएमएमएस ऐप में फर्जी उपस्थिति का हुआ खुलासा 1044 दिन की मजदूरी पर लगी रोक, ग्राम रोजगार सेवकों पर होगी कार्रवाई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वी बी जी राम जी योजना ए आई बेसड फोटो पे डुप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल तौर पर फर्जी उपस्थिति का कल 17 कार्यों में 37 मास्टर रोल डुप्लीकेट पाए गए, जिन का विवरण ब्लाक वार इस प्रकार है, जिसमें बघौली ब्लाक में छह डुप्लीकेट मास्टर रोल पाए गए, मेहदावल में एक डुप्लीकेट मास्टर रोल, नाथनगर में एक साथ में तीन सिमरिया में एक डुप्लीकेट मास्टर रोल फर्जी पाए गए इस संबंध में श्रम रोजगार उपायुक्त द्वारा मुख्य विकास अधिकारी संत कबीर नगर एवं जिलाधिकारी संत कबीर नगर को अपने विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया है।
जिसमें श्रम उपायुक्त संत कबीर नगर द्वारा जांचोपरांत पाया गया कि संत कबीर नगर में एनएमएमएस अप में फर्जी उपस्थिति दिखाकर 17 कार्यों के 37 मास्टर रोल डुप्लीकेट पाए गए हैं। ऐसे में इन लोगों के द्वारा कराए गए 1044 दिन की मजदूरी पर रोक लगाते हुए ग्राम रोजगार सेवकों के ऊपर कार्यवाही करने की संस्तुति प्रदान करें।


