Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » यम द्वितीया मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग ने पकड़ा जोर, परशुराम द्वार के नामकरण का प्रस्ताव भी पारित।

    यम द्वितीया मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग ने पकड़ा जोर, परशुराम द्वार के नामकरण का प्रस्ताव भी पारित।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiNovember 5, 2026

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। धर्मनगरी मथुरा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दे नगर निगम में चर्चा का विषय बना हैं। वार्ड संख्या 56 की पार्षद नीनू कुंजबिहारी भारद्वाज की पहल पर विश्व प्रसिद्ध यम द्वितीया मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिलाने तथा वार्ड के मिलन तिराहे (द्वारका पेड़े वाले मार्ग) का नाम भगवान परशुराम द्वार किए जाने के प्रस्ताव मंगलवार को नगर निगम की बैठक में रखे गए।

    पार्षद के अनुसार, बैठक में दोनों प्रस्ताव पारित कर दिए गए हैं। यम द्वितीया मेला मथुरा की प्राचीन धार्मिक परंपरा का प्रमुख आयोजन है। इस अवसर पर विश्राम घाट सहित यमुना के विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालु भाई-बहन यमुना स्नान के लिए पहुंचते हैं।

    धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन यमुना स्नान करने से यमराज के भय से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। मेले के व्यापक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसे राजकीय मेले का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। इस संबंध में यमुना महारानी आरती मुकुट मंडल समिति के महामंत्री शरद चतुर्वेदी ने 13 अप्रैल 2026 को पत्र लिखकर मांग उठाई थी।

    इसके बाद पार्षद नीतू कुंजबिहारी भारद्वाज ने 15 अप्रैल को नगर आयुक्त को पत्र सौंपकर यम द्वितीया मेले को राजकीय मेला घोषित कराने का अनुरोध किया। इस मामले में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 22 मई 2026 को प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। इस प्रकार राजकीय मेले की मांग स्थानीय स्तर से जिला प्रशासन होते हुए शासन तक पहुंच चुकी है।

    हालांकि, अंतिम निर्णय शासन स्तर से होना बाकी है। मथुरा वृंदावन नगर निगम वार्ड संख्या 56 के मिलन तिराहे (द्वारका पेड़े वाले मार्ग) का नाम भगवान परशुराम द्वार किए जाने का प्रस्ताव भी नगर निगम की बैठक में रखा गया।

    पार्षद के अनुसार, इस प्रस्ताव को भी सदन में पारित कर दिया गया है। इस पहल पर भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति एवं श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पार्षद नीनू कुंजबिहारी भारद्वाज का आभार व्यक्त किया।

    श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने कहा कि भगवान परशुराम के नाम पर द्वार का नामकरण क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को सम्मान देने वाला कदम है। उन्होंने इस पहल के लिए पार्षद का धन्यवाद करते हुए नामकरण की शेष औपचारिक प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने की अपेक्षा जताई।

    यम द्वितीया मेले को राजकीय पहचान दिलाने और मिलन तिराहे को भगवान परशुराम द्वार के रूप में पहचान दिलाने की पहल को मथुरा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है। अब निगाहें शासन के निर्णय और भगवान परशुराम द्वार के नामकरण की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने पर टिकी हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleत्योहारों को लेकर छाता पुलिस अलर्ट मोड पर, सड़कों पर उतरे सीओ भूषण वर्मा
    Next Article मथुरा में ‘प्रोजेक्ट प्रीटीन्स’ के तहत स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सकों के लिए कार्यशाला संपन्न।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    राधानगर गुरुद्वारा साहिब में आज होगा गुरबाणी जप-तप समागम।

    November 5, 2026

    मथुरा में ‘प्रोजेक्ट प्रीटीन्स’ के तहत स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सकों के लिए कार्यशाला संपन्न।

    November 5, 2026

    त्योहारों को लेकर छाता पुलिस अलर्ट मोड पर, सड़कों पर उतरे सीओ भूषण वर्मा

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    राधानगर गुरुद्वारा साहिब में आज होगा गुरबाणी जप-तप समागम।

    By P.K. RastogiNovember 5, 20261

    दोपहर दो बजे से शाम 5:45 बजे तक होंगे जपुजी साहिब, चौपई साहिब और सुखमनी…

    मथुरा में ‘प्रोजेक्ट प्रीटीन्स’ के तहत स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सकों के लिए कार्यशाला संपन्न।

    November 5, 2026

    यम द्वितीया मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग ने पकड़ा जोर, परशुराम द्वार के नामकरण का प्रस्ताव भी पारित।

    November 5, 2026

    त्योहारों को लेकर छाता पुलिस अलर्ट मोड पर, सड़कों पर उतरे सीओ भूषण वर्मा

    November 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    राधानगर गुरुद्वारा साहिब में आज होगा गुरबाणी जप-तप समागम।

    November 5, 2026

    मथुरा में ‘प्रोजेक्ट प्रीटीन्स’ के तहत स्वास्थ्य जागरूकता और चिकित्सकों के लिए कार्यशाला संपन्न।

    November 5, 2026

    यम द्वितीया मेले को राजकीय दर्जा दिलाने की मांग ने पकड़ा जोर, परशुराम द्वार के नामकरण का प्रस्ताव भी पारित।

    November 5, 2026

    त्योहारों को लेकर छाता पुलिस अलर्ट मोड पर, सड़कों पर उतरे सीओ भूषण वर्मा

    November 5, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026171

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026115

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026109

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.