दोपहर दो बजे से शाम 5:45 बजे तक होंगे जपुजी साहिब, चौपई साहिब और सुखमनी साहिब के पाठ
मथुरा। राधानगर गुरुद्वारा साहिब में गुरुवार, 5 नवंबर को गुरबाणी जप-तप समागम एवं चौपहरा साहिब का आयोजन किया जाएगा। समागम में अधिक से अधिक संख्या में संगत को शामिल होकर गुरबाणी का श्रवण करने तथा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी राधानगर एवं समस्त स्त्री साध संगत की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम दोपहर दो बजे प्रारंभ होगा। सर्वप्रथम अरदास के उपरांत जपुजी साहिब, चौपई साहिब एवं सुखमनी साहिब के पाठ किए जाएंगे। कार्यक्रम की समाप्ति शाम 5:45 बजे होगी। इसके बाद संगत के बीच यथायोग्य प्रसाद वितरित किया जाएगा।
आयोजकों ने समस्त नानक नाम लेवा गुरु प्यारी साध संगत से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में राधानगर गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरबाणी का श्रवण करें और इस धार्मिक समागम में अपनी हाजिरी लगवाकर जीवन को सफल बनाएं।
आयोजक: समस्त राधानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री साध संगत, मथुरा।


