सहजनवा(गोरखपुर)। सहजनवा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में भयंकर गर्मी के कारण जमीन के अंदर का जलस्तर घट रहा है। इसके कारण ग्रामीणों के दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है।
सहजनवा ब्लाक क्षेत्र में एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसका असर मानव जीवन तथा पशु पक्षी और खेती पर पड़ रहा है और कारण पानी की किल्लत बढ़ गई है। आमी नदी के तलहटी में बसे गांवों में भी असर दिखाना शुरू हो गया है।
महदेईया निवासी धर्मेंद्र, जोगियाकोल निवासी विकास, कोड़रा निवासी रामदास ने कहा कि गांव में कई जगहों पर हैंड पाइप से पानी आना कम हो गया है और अनेक बार चलने पर थोड़ा पानी मिल रहा है। मोटर से टंकी पहले आधे घंटे में भर जा रही थी लेकिन अब दो तीन घंटे लग जा रहा है।
कोड़री कला के धीरज ने बताया कि गांव के अंदर हैंडपंप पर असर नहीं है लेकिन बाहर मोटर पर असर है। जहां खेत की सिंचाई आधे घंटे में होती थी लेकिन अब डेढ़ घंटे लग रहे है। सिंचाई की लगत और समय दोनों अधिक लग रहा है। डीजल के लिए रात में अलग से रतजगा करना पड़ रहा है। कुआवल खुर्द निवासी अरुण ने कहा कि हैंडपंप व मोटर से पानी कम मिल रहा है।
सुथनी निवासी रामदरस ने भी कहा कि पानी की दिक्कत शुरू हो गई है। खीरीडाड़ निवासी उमेश, धीरेन्द्र, अवधेश ने भी पानी कम होने की बात कही और कहा कि गांव में कई लोगों का हैंडपंप पानी नहीं दे रहा। लोग भोर अथवा रात में हैड पाइप/ मोटर से पानी निकाल रहे है। अन्य जगहों पर कमोवेश असर है।