नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की पूज्य माता विमला देवी जी के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश के साथ-साथ जनपद बिजनौर में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
इस दुखद समाचार के प्राप्त होते ही अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जनपद बिजनौर परिवार की ओर से एक शोक संदेश जारी कर गहरा दुःख एवं संवेदना व्यक्त की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि माता जी का जीवन अत्यंत सादगीपूर्ण, धार्मिक और समाज के प्रति समर्पित रहा है।
उन्होंने सदैव अपने परिवार को उच्च संस्कार और समाज सेवा की प्रेरणा दी, जिसकी झलक आज माननीय मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के जनसेवा के कार्यों में स्पष्ट दिखाई देती है। उनका जाना न केवल परिवार के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, जनपद बिजनौर परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ एवं समस्त शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, प्रधान जिला महामंत्री तुषार अग्रवाल, युवा प्रदेश सचिव आदित्य अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला संयोजक रोहित अग्रवाल, महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष वासु अग्रवाल, हिमांशु तायल, अनमोल गुप्ता, अमित सिंघल, दीपक गुप्ता, आयुष बंसल, चित्रांश अग्रवाल, अभय गोयल एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


