•फरह ब्लॉक के परखम स्थित गो ग्राम (दीनदयाल गौ-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र) स्थित गौशाला में की विशेष पूजा-अर्चना, गौ माताओं की उतारी आरती, किया पूजन
•दीनदयाल गौ-विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में गोमय उत्पादों का किया अवलोकन।
मथुरा। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोपाष्टमी के पावन अवसर पर फरह ब्लॉक के परखम गांव स्थित ‘गो ग्राम’ पहुंचकर गायों की विशेष पूजा-अर्चना की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने गौमाताओं का पूरे विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने गौमाताओं को तिलक लगाया, माला पहनाई और अपने हाथों से गुड़ तथा हरा चारा खिलाया।
इस दौरान उन्होंने सींगों पर मोरपंख बांधकर सजाई गई एक सुंदर देसी गाय की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि गोपाष्टमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गाय चराना शुरू किया था, इसलिए ब्रज में इस पर्व का विशेष महत्व है।
गो पूजन से पहले माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण भी किया।
वहां उन्होंने गाय के गोबर और गोमूत्र से तैयार किए जा रहे विभिन्न गोमय (जैविक) उत्पादों का अवलोकन किया। माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन पर स्थानीय माननीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। सरकार लगातार गो संरक्षण और संवर्धन की दिशा में काम कर रही है, जिसकी स्पष्ट झलक इस गोपाष्टमी महोत्सव में भी देखने को मिली।


