•16 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला, क्विज में तीन टीमों ने बनाई जगह; निबंध प्रतियोगिता में शीतल ने हासिल किया प्रथम स्थान।
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय, मांट में विधानसभा स्तरीय क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ दीन दयाल, विधानसभा स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. रोली तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ. दीनदयाल एवं ईएलसी कोऑर्डिनेटर डॉ. अखिलेश यादव की उपस्थिति रही। क्विज प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका निभाते हुए डॉ. अखिलेश यादव एवं डॉ. दीन दयाल ने विद्यार्थियों से सात अलग-अलग चरणों में रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे।
प्रतियोगिता में बहुविकल्पीय प्रश्न, बॉम्बर राउंड, रैपिड फायर, मैच द वर्ल्ड सहित विभिन्न रोचक राउंड आयोजित किए गए। सभी चरणों में प्रतिभागियों ने अपनी विषयगत समझ, त्वरित निर्णय क्षमता एवं सामान्य ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।
क्विज प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीन टीमों का चयन किया गया। इनमें रमाकांत, सचिन एवं बृज (आदर्श इंटर कॉलेज, मांट), काजल, सुहाना एवं ब्रज (कृषक इंटर कॉलेज, टेटीगांव) तथा प्रिया एवं तनु (राजकीय हाईस्कूल, भद्रवन) की टीमों ने स्थान बनाया।
स्वीप मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष दयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप ईएलसी के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के ऊपर अनेक गतिविधियां संचालित होनी है जिससे मतदाताओं में जागरूकता का प्रसार हो।
वहीं, निबंध प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने अपने विचारों, लेखन कौशल एवं लोकतंत्र के प्रति जागरूकता संबंधी विचार रखें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, ब्रज कृषक इंटर कॉलेज टेंटीगांव, राकेश कुमार, संतोष कुमार एवं आनंद कुमार, ब्रज आदर्श इंटर कॉलेज,मांट का सहयोग रह।


