रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की मथुरा रिफाइनरी में रविवार, 22 नवंबर को शाम छह बजे काल्पनिक हवाई हमले से बचाव के लिए ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कश्मीर सिंह ने बताया कि यह द्वितीय ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में हवाई हमले से बचाव, सुरक्षा व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की तैयारियों को परखना है।
मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा विभाग के साथ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं और बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।


