-शिक्षक समस्याओं का समाधान और शिक्षा में सुधार प्राथमिकता : विवेक द्विवेदी
बस्ती। हर्रैया ब्लॉक के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विवेक कुमार द्विवेदी ने शनिवार को कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान ब्लॉक के एआरपी, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों तथा कार्यालय के कर्मचारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। सभी ने माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से उनका परिचय प्राप्त किया और ब्लॉक की शैक्षिक गतिविधियों तथा विभागीय कार्यों को लेकर चर्चा की।
शिक्षकों और कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ब्लॉक में शैक्षिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और विभागीय कार्यों का बेहतर ढंग से संचालन होगा। इस अवसर पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी के साथ आपसी समन्वय और बेहतर संबंध स्थापित कर कार्य किया जाएगा। उनका प्रयास रहेगा कि ब्लॉक किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहे। शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण भी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी के सहयोग से ब्लॉक को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम का संचालन एआरपी सन्तोष कुमार शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर एआरपी मनोज कुमार मिश्र, रवीश कुमार मिश्र, काशीराम वर्मा, राजीव शुक्ल, शिक्षक नेता राजकुमार तिवारी, राम सागर वर्मा, विकास पाण्डेय, राम पियारे, श्रवण कुमार, प्रमोद त्रिपाठी, विवेक कान्त पाण्डेय, पवन मिश्र, उदय शंकर पाण्डेय, मो. सलाम, शिव प्रकाश पाण्डेय, इश्तियाक अहमद, अरूण शुक्ल, योगेश सिंह, अखिलेश सिंह, मानिकराम वर्मा, शोभाराम वर्मा, श्री नारायन मिश्र, मनोज उपाध्याय, हनुमान दूबे, विपिन शुक्ल, मनीष पाण्डेय, उपेन्द्र तिवारी, बृजेन्द्र पाण्डेय, लवकुश त्रिपाठी, राकेश सिंह, ओमप्रकाश, हरी सिंह, राम नरेन्द्र, अमरेन्द्र मिश्र, चन्दारानी, मीरा चौधरी, राकेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, मो. रिजवान, ऋषि सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश वर्मा, रवीन्द्र कुमार, राकेश, जमुना आदि उपस्थित रहे।

