•बरामद मोबाइलों में 14 वनप्लस और आठ आईफोन शामिल, आठ पैकेटों में रखे थे सभी मोबाइल
महराजगंज। जिले की फरेन्दा पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस टीम ने एक पुरुष और एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 40 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों में 14 वनप्लस और आठ एप्पल आईफोन शामिल हैं। सभी मोबाइल आठ अलग-अलग पैकेटों में रखे गए थे।
इसी क्रम में 21 नवंबर को पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर बस स्टॉप बोर्ड के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान दिल्ली के साकेत निवासी मनमोहन सिंह राणा (41) तथा उत्तराखंड के देहरादून निवासी संगीता सिंह (42) के रूप में हुई है। दोनों थाना फरेन्दा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 326/2026, धारा 317(2) बीएनएस के मामले में वांछित थे।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से बरामद 40 मोबाइल फोन में वीवो के चार, रेडमी के छह, सैमसंग के दो, एप्पल आईफोन के आठ, नथिंग के दो, पोको का एक, वनप्लस के 14, रियलमी का एक और ओप्पो के दो मोबाइल शामिल हैं।
पुलिस ने सभी मोबाइल फोन कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह, अमित कुमार मौर्य, कांस्टेबल मनीष कुमार, नवनीत कुमार तथा महिला कांस्टेबल बिन्दू सरोज शामिल रहीं।


