रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने शनिवार को इटवा स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर झारखंड प्रदेश के बोकारो जिला की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बेरमो ब्लॉक प्रमुख श्रीमती गिरिजा देवी का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिला प्रवासी के रूप में पहुंची श्रीमती गिरिजा देवी का डॉ. द्विवेदी ने पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने श्रीमती गिरिजा देवी के आगमन पर खुशी जताई और उन्हें इटवा आने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष इटवा विकास जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष इटवा कन्हैया विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष खुनियांव राजेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष बेलवा राम सूरत चौरसिया, मंडल अध्यक्ष बिस्कोहर कुंवर मिश्रा, बुद्धिराज गिरी, शिवा गौतम, मनोज यादव, संतोष भट्ट सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


