रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को सपा कार्यालय डुमरियागंज में धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।विधायक सैय्यदा खातून ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेताजी ने समाज के विभिन्न वर्गों के हितों की बात उठाई और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनका जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा के लिए सदैव याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में इकबाल मलिक, बच्चा राम बौद्ध, पप्पू मलिक, पप्पू सिद्दीकी, अफजल अली, हरिशंकर मौर्य, इरफान मिर्जा, एजाज अहमद, मतीबुल्लाह, आरिफ मलिक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने नेताजी के बताए समाजवादी सिद्धांतों पर चलने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


