सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज स्थित बंधन मैरिज हाल में पत्रकार स्व. शक्तिमणि त्रिपाठी की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों ने शामिल होकर स्वर्गीय शक्ति मणि त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
करीब 11 बजे कार्यक्रम में स्व० शक्ति त्रिपाठी के चित्र पर लोगों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर शुरू किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि स्व. शक्ति मणि त्रिपाठी हर प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में सदा महती भूमिका निभाते थे।
बांसी विधायक जय प्रताप सिंह और पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वर्गीय शक्तिमणि त्रिपाठी का व्यक्तित्व कृतित्व युवाओं के लिए मिशाल है।
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा नरेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम कुमार कुंवर, लालजी त्रिपाठी, लवकुश ओझा, अनुपमा सिंह दूबे, इरफान मलिक, कुंवर आनंद सिंह,जयवर्धन तिवारी, दिलीप पाण्डेय, मोनी पाण्डेय , दिनेश पाण्डेय, तेज बहादुर, मधुसूदन अग्रहरि, सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, अमरेंद्र त्रिपाठी, मदन चौधरी, राकेश पाण्डेय, अजीत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।