महंगाई, बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार ही भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धी- माता प्रसाद पांडेय

Spread the love

सिद्धार्थनगर। डॉ0 राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज इटवा में समाजवादी पार्टी के सेक्टर और बूथ प्रभारियों की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें आगामी 2027 विधानसभा के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक को संबोधित करते हुए विधायक इटवा व नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि आने वाले कुछ ही महीनों में विधानसभा 2027 का चुनाव होने वाला है ।पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर लग कर पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम करें। जिससे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पुलिस के बल पर विधानसभा का चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में इसका डटकर मुकाबला करने के लिए तैयार है।

कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता को सिर्फ महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का तोहफा दिया। जिसके कारण आम जनता ने इसे उत्तर प्रदेश से हटाने का पूरा मन बना लिया है । भाजपा ने जनता को सिर्फ लाइन में लाकर खड़ा कर दिया ।इस बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष बबलू खान ने की।

इस बैठक को प्रदेश सचिव अजय चौधरी, प्रदेश सचिव बेचई यादव, जिला महासचिव कमरुज्जमा खान, उदयभान तिवारी ने भी संबोधित किया। इसमें जमील सिद्दीकी, कमाल अहमद, सुरेश पाण्डेय, अब्दुल लतीफ, बड़कू पाण्डेय, सूरज यादव, पप्पू पाण्डेय, लवकुश निषाद, सौरभ श्रीवास्तव, अजय चतुर्वेदी, यार मोहम्मद, शक्तिनाथ पाण्डेय, बबलू पाठक, मोहम्मद हारून, अभिषेक सिंह, एजाज शाह, देवेंद्र सिंह, रज्जन पाण्डेय, पारसनाथ विश्वकर्मा, रमापति पाण्डेय, सुशील तिवारी, दिनेश मिश्रा, सुनील यादव, लालजी पांडेय, अरुण यादव, चंद्रशेखर पाण्डेय, मो साबिर, राधेश्याम मिश्रा, संजय यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *