रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। जनपद स्तरीय “जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता” का आयोजन स्थानीय स्वर्गीय मोहन पहलवान स्टेडियम, गणेशरा मथुरा में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रतन कीर्ति जी, बीएसए मथुरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्रवक्ता श्री हरजेश जी, बीईओ श्री ओम प्रकाश जी अकेला, श्री ओम प्रकाश यादव, श्री रवि प्रकाश, श्री सुमित कुमार सिंह, डीसी श्री अतुल पाठक, एआरपी राया राजीव कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद मशाल भ्रमण हुआ, ग्राउंड में खिलाड़ियों ने घोष बैंड के साथ आकर्षक मार्च पास्ट किया और सभी खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
मंच संचालन मुकेश अग्रवाल और देवराज सिंह ने किया। अभिलेख का कार्य राजीव कुमार शर्मा, दिनेश कुमार और धर्मेंद्र कुमार ने संभाला।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम (जूनियर स्तर)
100 मीटर दौड़ (बालिका) – प्रथम साक्षी (UPS डायट), द्वितीय रुबी (UPS कल्यानपुर), तृतीय पूर्वी (UPS सौंसा)
200 मीटर दौड़ (बालिका) – प्रथम ज्योति (UPS विशू), द्वितीय रुबी (UPS कल्यानपुर), तृतीय प्रिया (UPS मीरपुर)
400 मीटर दौड़ (बालिका) – प्रथम ज्योति (UPS विशू), द्वितीय नंदनी (UPS कल्यानपुर), तृतीय गुंजन (UPS रहीमपुर)
100 मीटर दौड़ (बालक) – प्रथम अजय (UPS सरूरपुर), द्वितीय पारस (UPS जावरा), तृतीय भूपेंद्र (UPS नसीटी)
200 मीटर दौड़ (बालक) – प्रथम पारस (UPS जावरा), द्वितीय अर्जुन (UPS बाटी), तृतीय कृष्णा (UPS नगला बली)
प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षकों (PTI) दुष्यंत सिंह, मुकुलकांत शर्मा, सीमा शर्मा, राजकुमार, संजीव, संजीव यादव, हेमराज, उमेश, बृजेश यादव, प्रमोद कुमार, इंद्रदेव तिवारी, हरजीत सोलंकी, रीना सिंह, हेमन्त, शिवकुमार पचौरी, सूर्य वीर यादव, देवेन्द्र, मनोज शर्मा, हंसराज सिंह एवं लोकेंद्र मिश्रा का विशेष योगदान रहा।







