•शिक्षा और चिकित्सा से क्षेत्रवासियों को मिलेगा सीधा लाभ : किशन चौधरी
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। फरह स्थित दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के तत्वावधान में गऊ ग्राम परखम स्थित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र परिसर में गुरुकुलम आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं महाविद्यालय का भूमि पूजन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कहा गऊ ग्राम परखम में गुरुकुलम आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय की स्थापना ब्रज क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है।
यह संस्थान न केवल आयुर्वेदिक शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत करेगा, बल्कि भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति और गौ-आधारित अनुसंधान को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इससे ग्रामीण अंचल के युवाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा और आमजन को सुलभ उपचार मिल सकेगा।
मीडिया प्रभारी कीर्ति पी. कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः वेला में महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की स्थापना के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए टू बीएचके आवासीय भवन निर्माण हेतु भी भूमि पूजन किया गया तथा प्रसाद वितरण हुआ।
भूमि पूजन कार्यक्रम में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरी शंकर शर्मा, संजय, डॉ० कैलाश सारस्वत, नरेंद्र पाठक, कमल कौशिक, जगदीश, डॉ० राम सारस्वत आदि सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारी, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


