रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज, सेठ बी.एन. पोद्दार इंटर कॉलेज तथा श्री गुरु कार्शनी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा प्रबंध, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा एवं अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता परखीं।
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जाए।