कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन।

Vijaydoot News

मथुरा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन शुक्रवार को सेठवाड़ा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि राहुल गांधी सत्य, साहस, संवेदनशीलता और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के कारण देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदैव महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे जनसरोकारों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया है।

जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि राहुल गांधी केवल युवाओं की बात ही नहीं करते, बल्कि उनके अधिकारों, रोजगार, न्याय और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष भी करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि किसानों, छात्रों, युवाओं, दलितों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा देश के विकास में राहुल गांधी का योगदान महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा, बलवीर प्रधान, प्रेमशंकर शर्मा, रूपा लवानिया, गीता दिवाकर, ललिता देवी, शाहिद कुरैशी, प्रवीण ठाकुर, पुनीत बघेल, अबरार कुरैशी, आशीष अग्रवाल, कुंवर सिंह निषाद, करण निषाद, रमेश कश्यप, अशोक निषाद, विनोद दिवाकर, महेश चौबे, चंद्र प्रकाश, गौरांग अग्रवाल, मनीष चौधरी, राकेश शर्मा, पंकज चौधरी, खुशीराम पटेल, नितिन वार्ष्णेय, अमित राज, अनवर फारूकी, अनिल खरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *