•पुलिसिया गस्त पर उठे सवाल दहशत में ग्रामीण
•थाने के चौकीदार के घर चोरी, बक्सा दो सौ मीटर दूर मिला
सिद्धार्थनगर। जनपद में भवानीगंज थाना क्षेत्र के दो घरों में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों का रो रो कर बुरा हाल है।
स्थानीय थाने से महज 1 किमी दूर बढ़नी चाफा नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 11 गुरू वशिष्ठ नगर निवासी महेश प्रसाद यादव के घर में पीछे से सेंध लगाकर चोर घुस गए कमरे में रखा एक बक्सा दो अटैची चोरो ने घर से 200 मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गए जहां उसका ताला तोड़कर कर उसमे रखा करीब 5 लाख के सोने-चांदी के जेवर चांदी की पायल दो जोड़ी, सोने का झाला 3 जोड़ी, सोने का कान का टप, सोने की 2 माला, सोने की 2 अंगूठी, सोने की तितली 2 और 5 से दस हजार नकद अपने साथ उठा ले गए। परिवार के लोग छत पर सो रहे थे । सुबह महेश प्रसाद शौच के लिए घर के पीछे गए तो सेंधमारी देख जोर जोर से चिल्लाने लगे।
इसी रात बगल के ही गांव रघुराज नगर वार्ड नम्बर 6 में संगीता पत्नी अज्ञाराम के मकान में पीछे से सेंधमारी किया तो अंदर में रखी मिट्टी की डेहरी की वजह से घुस नहीं पाए तो दूसरे कमरे में नकबजनी करके घर में रखे एक लोहे के बक्से को घर से 150 मीटर दूर ले जाकर उसमे रखा सोने का झाला एक, चाँदी का पावजेब एक , जेवरात सहित लगभग 3200 रूपये नगद की चोरी कर लिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि डायल 112 के जरिए सूचना मिली है मौके पर मैं स्वयं गया था छानबीन की जा रही है कोई तहरीर प्राप्त नहीं है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।