रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माननीय राहुल गांधी जी का जन्मदिवस वृंदावन के चुंगी चौराहे पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को आइसक्रीम, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी जी देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं वंचित वर्गों की मजबूत आवाज हैं। वे संसद से लेकर सड़क तक जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते हैं। उनकी राजनीति सत्य, ईमानदारी और जनहित पर आधारित है। वे न किसी के सामने झुकते हैं और न ही जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने से पीछे हटते हैं।
नेताओं ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जबकि केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय केवल बड़े उद्योगपतियों के हितों की रक्षा में लगी हुई है। जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा पर विश्वास व्यक्त कर रही है।
संयुक्त बयान
वृंदावन देहात मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जायसवाल एवं वृंदावन मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि राहुल गांधी जी देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्ग की सशक्त आवाज हैं। उनके संघर्ष और जनहित की राजनीति से देश का हर वर्ग प्रेरणा ले रहा है तथा आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच खड़ी दिखाई देगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दों को संसद से लेकर सड़क तक उठाते रहे हैं। देश की जनता उनके नेतृत्व में भरोसा व्यक्त कर रही है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए उनके साथ खड़ी है।
दीपक पराशर का बयान
सोशल आउटरीच विभाग के अध्यक्ष दीपक पराशर ने कहा कि राहुल गांधी जी युवाओं की आशा और देश के भविष्य की उम्मीद हैं। वे हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज का युवा रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर राहुल गांधी जी की सोच और संघर्ष से जुड़ रहा है। देश में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत जनता के सहयोग से अवश्य होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वृंदावन देहात मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जायसवाल, वृंदावन मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वासन्ये, दीपक पराशर, दीपक गोस्वामी, कुलदीप गौतम, सोहन सिंह सिसोदिया, महेश गौतम, संग्राम सिंह, सुशील गौतम, श्यामलाल शर्मा, रामबाबू शर्मा (टेंट वाले), शुभम शर्मा, सुमित आचार्य, लंबा चौधरी, आमिर उस्मानी, केशव प्रसाद, मुन्ना टेलर, व्यास शर्मा, प्रथम वासन्ये, अश्विनी शर्मा, नारायण जी, बाबूलाल शर्मा, पवन शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।