रिपोर्ट: विजय नागपाल।
बलदेव। श्री दाऊजी मंदिर में भव्य छप्पन भोग व फूल बंगला महोत्सव में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों व रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप से सजाया गया। नगर व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर छप्पन भोग के प्रसाद का पुण्य लाभ अर्जित किया। विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, नफीरी की धुन पर महिलाएं पुरुष नाचते गाते हुए नजर आए, श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि व जन-मानस की मंगलकामना के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ का आयोजन में आयोजक राजाराम पांडेय गुरु जी, पवन पांडेय ने हवन-यज्ञ सपरिवार व शुभचिंतकों के साथ किया।
आयोजक राजाराम पांडेय गुरुजी व पवन पांडेय ने अतिथियों का स्वागत सम्मान करते हुए कहा धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिक चेतना व सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। इस दौरान भारत सरकार के संयुक्त सचिव नितिन खंडे, ग्रामीण विकास मंत्रालय के डायरेक्टर पवन कुमार, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलेजाकांत मिश्रा, सुरेश कौशिक, वृंदा ग्रुप अध्यक्ष राम अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, जितेंद्र पांडेय, गौरीशंकर पांडेय, दिव्यांशु अग्रवाल, चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल, त्रिलोकी मोदी, धर्मेंद्र पांडेय, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, दीपक पांडेय,आचार्य विष्णु जी महाराज,मनीष बंसल,राहुल पांडेय,सुजीत वर्मा आदि गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित थे। मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा उत्साह के रंग में सराबोर रहा, देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ रहीं।