संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

Vijaydoot News

सीतापुर। तहसील बिसवां में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान फरियादियों ने राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभागों से संबंधित प्रार्थना-पत्र अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *