रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख (सीतापुर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत पतौजा के पंचायत भवन में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, उनके पुत्र अनुराग मिश्रा, पवन सहित ग्राम पंचायत के ग्रामीणों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग हमारे तन, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने का सशक्त माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि सकारात्मक जीवनशैली का भी विकास होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया गया, ताकि स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी अपना योगदान दे सकें।