रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। राधानगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार, 21 जून को गुरबाणी जप-तप समागम एवं चौपहरा साहिब का आयोजन किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त गुरु प्यारी साध संगत से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।
समिति के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे अरदास के साथ प्रारंभ होगा। इसके उपरांत श्री जपुजी साहिब, चौपई साहिब तथा श्री सुखमनी साहिब का सामूहिक पाठ किया जाएगा। समागम का समापन सायं 5:45 बजे होगा, जिसके बाद संगत को यथायोग्य प्रसाद वितरित किया जाएगा।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्रद्धालुओं से गुरबाणी का श्रवण एवं सिमरन कर अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।