•यूपी में तबादला सत्र के बीच ऊर्जा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल तेज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे तबादला सत्र के बीच मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निगम प्रशासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत 44 मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपदों एवं विद्युत वितरण क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए निगम प्रशासन ने व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद शुरू की है।
ऊर्जा विभाग में लगातार हो रहे स्थानांतरण को प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में अन्य स्तरों पर भी तबादलों की सूची जारी हो सकती है।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा जारी आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों में नई तैनाती को लेकर हलचल तेज हो गई है।
देखें जारी लिस्ट




